Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबिजली का पोल गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त

बिजली का पोल गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धिकपुर में शनिवार की शाम शाहगंज मार्ग पर मेडिकल कॉलेज के सामने खंभे का पोल गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाल कर उपचार के लिए भेज दिया और कार में बैठे अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

बता दे कि जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर जौनपुर से शाहगंज की तरफ जा रही कार मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंची ही थी कि बिजली का पोल अचानक कार पर गिर गया। जिसमें अगला हिस्सा दबा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और बैठे अन्य लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह पोल काफी दिन से जर्जर पड़ा था, लेकिन विद्युत विभाग के आलाधिकारी जर्जर खंबे की मरम्मत नहीं  करवाए, इसलिए एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।