जौनपुर धारा, जौनपुर। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने मंगलवार को बीएसए डॉ.गोरख नाथ पटेल के साथ धर्मापुर ब्लॉक परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 6 की छात्रा सुहानी यादव से विज्ञान दिवस के बारे में सवाल पूछे तथा छात्रा द्वारा सही जवाब पाकर संतुष्ट दिखे। अध्यक्ष ने विद्यालय में बन रहे छात्राओं के भेजन को चखकर देखा। उन्होंने विद्यालय की वार्डन शशि रानी से बालिकाओं के लिए बनने वाले भेजन को हर रोज सर्वप्रथम खुद चख कर तब छात्राओं को परोसने का निर्देश दिया। उन्होंने सदैव बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करने तथा साफ-सफाई का भी निर्देश दिया। तत्पश्चात ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शीतला चौकियां पर भी बीएसए के साथ पंहुचे बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाल ने कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं से ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल करने को दिया जिसको उक्त बच्चों द्वारा हल कर लिया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके लक्ष्य के बारे में पूछा। इस दौरान बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीईओ धमार्पुर अरविंद यादव, सीडीपीओ अभिषेक द्विवेदी, वार्डेन शशि रानी, महेंद्र यादव, बबिता सिंह, ममता चतुर्वेदी, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने दो विद्यालयों का किया निरीक्षण


