Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशबाल दिवस : नन्हे योद्धाओं ने सीएम योगी को गिफ्ट किया गुलाब

बाल दिवस : नन्हे योद्धाओं ने सीएम योगी को गिफ्ट किया गुलाब

गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी से ताइक्वांडो के नन्हे योद्धाओं ने भेंट की। योगी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। ताइक्वांडो सीखने वाले इन बच्चों ने सीएम योगी को गुलाब गिफ्ट किया तो मुख्यमंत्री मुस्कुराने लगे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार को दिग्विजयनाथ ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के बच्चे उनसे मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों ने एक-एक कर सीएम योगी को गुलाब का फूल भेंट किया। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे। उन्होंने बच्चों से उनके ताइक्वांडो प्रशिक्षण और पढ़ाई को लेकर बातचीत की और खूब सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। बाल दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक संदेश पोस्ट कर बाल हित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्र की आशा, आकांक्षा और उन्नति के आधार, सभी प्रिय बच्चों को ‘बाल दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारी सरकार बच्चों को संस्कारित शिक्षा, सुरक्षा और उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनके समग्र विकास के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।