Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरबाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को डॉ.अवधनाथ पाल के अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी आयोजन किया गया। सर्व प्रथम उपस्थित लोगों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर ने पुष्प अर्पित किया वहीं डॉ.अवधनाथ पाल ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब एक ऐसे महान पूरूष थे जिन्होने देश को ऐसा संविधान दिया, जिससे पूरा देश चल रहा है। जब देश में दलित पिछड़े समाज को सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया जाता था। उस समय उनके जीवन में कोई आश जगाया वह बाबा साहब थें। उन्होने हमेशा शिक्षा को बल दिया। वरिष्ठ ने दीपचंद राम ने कहा बाबा साहब ने देश में जो संविधान बनाया है उसे भाजपा सरकार खत्म कर रही हैं। भाजपा एक ऐसी सरकार है, जो संविधान को नहीं मानती है। वो लगातार दलित पिछड़े वर्ग के हक अधिकार को खत्म कर रहा है। आज बाबा साहब हमारे बीच में भले नहीं है, लेकिन संविधान के रूप में वो ताकत दे कर गये है। जिससे हम अपने अधिकार का सही उपयोग करें और 2024 में देश में समाजवाद की सरकार बनाकर अपने हक अधिकार को पाया जा सकता है, नहीं तो भाजपा सरकार आपको गुलाम बना देगी।गोष्ठी में राजेन्द्र टाइगर, हिरालाल विश्कर्मा, राहुल त्रिपाठी, इर्शाद मंसूरी, मेवालाल गौतम, अनील दूबे, अखिलेश यादव, भगौती सरोज, रामू मौर्या, अनवारुल गुड्डू, कमालुद्दीन अंसारी, आशीष गोठाव, कमाल आजमी, दीपक विश्कर्मा, धर्मेंद्र सोनकर, लक्ष्मी शंकर यादव, संचालन निर्वतमान महासचिव अखण्ड प्रताप यादव ने किया।