Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरइंडिया गठबंधन में नहीं होंगे शामिल, तीसरे विकल्प की तैयारी : मौलाना...

इंडिया गठबंधन में नहीं होंगे शामिल, तीसरे विकल्प की तैयारी : मौलाना आमिर रसादी

जौनपुर धारा, खुटहन। ओलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रसादी ने साफ कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं होगी। यदि तीसरा विकल्प कोई बना तो उसमें सामिल हो सकते हैं। आज की जैसी परिस्थितियां बनी रही तो पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। वैसे सभी पार्टियां मुस्लिम वोट साधने में लगी हुई हैं।उक्त बातें उन्होंने बुधवार को पटैला गांव निवासी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन के चाचा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराध कम कब हुआ है। सभी सरकारों में अपराध होते रहे हैं। कहा कि देश में कानून से बढ़कर कुछ नहीं है। शासन में बैठा नेता हो या प्रशासनिक अधिकारी कोई भी कानून को हाथ में नहीं ले सकता। एक सवाल का जवाब देते हुए मौलाना ने कहा कि हमारी पार्टी बहुत कम समय में पूरे देश में पहचान बनाई है। जिस हिसाब से पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है दो पंचवर्षीय के बाद बगैर ओलमा के सहयोग से कोई सरकार नहीं बनेगी। 25 वर्ष बाद देश और सभी प्रदेशो में सिर्फ ओलेमा की सरकार होगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष यूथ नुरुल हुदा, अनिल सिंह, मतिउद्दीन, हुजैका रसादी, अच्छन प्रधान, नोमान खां आदि मौजूद रहे।