Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशबागेश्वर महाराज के समर्थन में मुस्लिम नेत्री, रूबी आसिफा खान ने की...

बागेश्वर महाराज के समर्थन में मुस्लिम नेत्री, रूबी आसिफा खान ने की हिंदू राष्ट्र की मांग


अलीगढ़:
अक्सर विवादों में घिरीं रहने वाली मुस्लिम नेत्री रूबी आसिzफा खान ने बागेश्वर महाराज के समर्थन में बड़ा बयान दे दिया है. साथ ही हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है. मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा कि भारत देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए.

दरअसल बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री जी के चमत्कारी कारनामों की वजह से विवाद में घेरे जाने पर चर्चा में है. इसी विषय पर कुछ लोग बागेश्वर महाराज के समर्थन में है तो कुछ लोग बागेश्वर महाराज के विरोध में है. इन्ही वाद विवाद के चलते अक्सर अपने कारनामे व विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में अलीगढ़ की रहने वाली मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने बागेश्वर महाराज का समर्थन किया है. तस्वीर महल स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा कि, यह जो बागेश्वर महाराज पर आरोप लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं. उन्होंने कहा कि वह आमजन की बात करते हैं. अपने धर्म की बात करते हैं, इससे लोगों को समस्या क्यों है. साथ ही साथ रूबी आसिफ ने कहा कि अगर वह हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो भारत को बिल्कुल हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाता है तो यहां सभी लोग मिलकर रहेंगे. इसीलिए हिन्दू राष्ट्र घोषित होना चाहिए.

जानिए मुस्लिम धर्म पर क्या बोलीं रूबी
प्रेस वार्ता के दौरान मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा कि जब मुल्ला, मौलवी अपने मन मुताबिक कार्य करते हैं. उनसे किसी को कोई आपत्ति नहीं है तो फिर बागेश्वर महाराज से लोगों को समस्या क्यों है. फिलहाल पूरे मामले पर भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने बागेश्वर महाराज का समर्थन करते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की बात कही है.