जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग स्थित सब्जी मंडी के समीप अनियंत्रित बाइक सवार दो युवक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथु गांव निवासी 40 वर्षीय रोहित पुत्र राम दरश व नौहरा गांव निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र राम अजोर गुरुवार की देर रात वैवाहिक कार्यक्रम से बाइक से वापस घर जा रहे थे कि आजमगढ़ मार्ग स्थित सब्जी मंडी के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहित की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।



