Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरबाइक की टक्कर से दो घायल

बाइक की टक्कर से दो घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ताखा डिग्री कालेज के समीप बाइक की आमने सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया। क्षेत्र के कोपा गांव निवासी 65 वर्षीय सभापति मिश्रा पुत्र स्व. राज नारायण मिश्रा शुक्रवार की दोपहर अपनी बाइक से शाहगंज आ रहे थे। जैसे ही क्षेत्र के पक्खनपुर गांव समीप ताखा डिग्री कालेज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार मदरहां गांव निवासी 32 वर्षीय विनय कुमार पुत्र धर्मराज की जोरदार टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने (108) एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।