Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरनिरीक्षण में गैरहाजिर लेखाधिकारी को निलम्बित करने का निर्देश

निरीक्षण में गैरहाजिर लेखाधिकारी को निलम्बित करने का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा सिंचाई विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खण्डीय लेखाधिकारी राम मिलन यादव अनुपस्थित मिले जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने नहरों की सिल्ट सफाई के संबंध में जानकारी ली और एक्सईएन सिंचाई विपिन कुमार को निर्देशित किया कि सूची दे और नहरों का सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि टेबल पर नेम प्लेट लगाएं और पुरानी फाइलों को निष्प्रयोज्य करने के निर्देश दिए गए। कार्यालय में फाइलों का रख-रखाव ठीक नहीं मिला जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यालय के फाइलों को शीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।