Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबरसात की पहली लहर नहीं झेल पाई  नगर की सड़कें

बरसात की पहली लहर नहीं झेल पाई  नगर की सड़कें

  • कीचड़ व गड्ढे से पटा नगर, हो रही है छोटी-छोटी घटनाएं

जौनपुर धारा, जौनपुर। बरसात की पहली लहर ने नगर की सड़को को गड्ढों में तब्दिल कर दिया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सीवर पाइप लाइन के कार्यों को सम्पन्न होने के बाद नगर का मुख्य मार्ग धसता जा रहा हैं। जिन स्थानों पर सड़कों की खोदाई कर सीवर पाइप डाली गई है वे अभी पहली  बारिश ही नहीं झेल पा रही है।

ज्ञातव्य हो कि विगत दो-तीन वर्षों से नगर में सीवर पाइप लाइन का कार्य निरंतर चल रहा है। इस बीच नगर के गली-मोहल्ले में कार्य समाप्त होने के बाद भी कार्यदायी संस्था अमृत योजना में विष का अनुभव कर रही है।

बरसात में इन दिनों नगर के हर तरफ नये व पूराने खोदे गड्ढे ने लोगों के लिये फजीहत खड़ी कर दी है। वहीं बरसात के पानी का सही निकासी न होने के कारण मार्गों पर भी पानी लग रहा है। जिसके कारण स्वच्छ जौनपुर कहे जाने वाला नगर आज कीचड़ और गड्ढों की जद में आ गया है।

आज नगर पालिका के दस्तावेजों में ‘स्वच्छ-जौनपुर, सुन्दर-जौनपुर’ वाला नगर पूर्णरूप से गन्दगी और गड्ढों का नगर बना हुआ है। नगर के नवाब युसूफ रोड़ व कलेक्ट्रेट परिसर के उपडाकघर पहले बरसात में ही डूब गया है तो वहीं नगर के ताड़तला, लाइन बाजार मेन मार्केट आईएमए भवन टीडी कॉलेज रोड़, कलेक्ट्रेट से भारत गैस एजेन्सी रोड़, पीली कोठी से लेकर इंग्लिश क्लब तक तथा आबकारी ऑफिस के सामने की सड़कें धस गई है।

अधिकारियों के आवागमन वाले मार्गों पर धसे सड़क को गिट्टी डालकर सही किया जा रहा है। तो वहीं लाइन बाजार में धसे सड़क पर गिट्टी डालने आया ट्रेक्टर भी धस गया। नगर में आये दिन धस रही सड़को से लोग दहशत में है। तो वहीं सीवर डाले जाने के लिये खोदे सड़कों के न बनने से लोगों के साथ छोटी-छोटी घटनाएं भी हो रही है।