Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबरसात का आनन्द लेते नजर आये नगरवासी, भीषण गर्मी से मिला छुटकारा

बरसात का आनन्द लेते नजर आये नगरवासी, भीषण गर्मी से मिला छुटकारा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पिछले दिनों बारिश की कमी के कारण पड़ रही भीषण गर्मी से नगरवासियों को शनिवार देर शाम हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। कई जगह झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।

शनिवार को दिनभर चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल छाना शुरू हो गया और देखते ही देखते आसमान बादलों से ढक गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। जौनपुर में बदले मौसम के मिजाज से लोगों ने ली राहत की सांस। इन दिनों जनपद में भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे में बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का लुफ्त उठाते नजर आए। विगत दिनों बढ़ी गर्मी और तापमान की बात करें तो 46 डिग्री तक महसूस किया गया। वहीं आज शनिवार की शाम से ही जौनपुर नगर व आस-पास में गरज के साथ बारिश हुई और अभी थोड़ी-थोड़ी देर पर बारिश व धूप का माहौल बना हुआ है। वहीं बारिश की बूंदों से यहां का मौसम सुहाना हो गया है। बारिश की वजह से तापमान में 7-8 डिग्री तक की गिरावट आ गई है। यूपी के कई इलाकों में भीषण गर्मी के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा रोज बढ़ रहा था कि इसी बीच रविवार को सुबह से ही घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते लोगों ने तपती गर्मी से कुछ वक्त के लिए राहत महसूस की गई। लेकिन इसी बीच धूप निकलते ही गर्मी का तेवर लोगों को परेशान भी करता रहा।