Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजर्जर बॉक्स व तारों के सहारे हो रही बिजली अपूर्ति

जर्जर बॉक्स व तारों के सहारे हो रही बिजली अपूर्ति

  • बरसात के दिनों में करंट उतरने से हो सकता है खतरा
  • समस्याओं की शिकायत के लिये नहीं उठता कोतवाली फीडर जे.ई.का फोन
किशन काफी हाउस के समीप तार के सहारे रोके गया बॉक्स का दरवाजा।

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर में बिजली आपूर्ति को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए अंडरग्राउंड केबिल लगाई गई है। बिजली विभाग की लापरवाही और देखरेख के अभाव में अधिकतर बाक्स जर्जर हो चुके हैं। नगर के कुछ क्षेत्रों में तो बाक्स के टूटने से तार बाहर आ चुके हैं तो कई गिरे व टेढ़े-मेढ़े हाल में खड़े है।

मोती ड्रेसेज के पास विद्युत बॉक्स के बगल में पैâले जर्जत स्थिति में तार।

इससे बरसात के दिनों में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बारिश का मौसम भी दस्तक दे चुका है। ऐसे में टूटे बाक्स और जर्जर तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। बिजली सप्लाई के लिए खुले तारों से निजात के लिए अंडरग्राउंड केबिल लगाई गई थी। इसके लिए कुछ पोल से बिजली की सप्लाई देने के लिये बाक्स लगाए गए थे। अब वह लगभग बॉक्स पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। कई बाक्स तो ऐसे है कि उनसे बिजली के सभी तार बाहर आ चुके हैं जबकि कुछ एक तरफ मिरे हुए हैं। इससे आए दिन लोगों को फाल्ट की समस्या से दो चार होना पड़ता है। नगर के मानिक चौक, ओलन्दगंज, ताड़तला, चहारसू चौराहा, सहित दर्जनों स्थान पर बाक्स खराब हो चुके हैं। नगर कोतवाली फीडर के कई क्षेत्र में जर्जर तार, विद्युत अपुर्ति की समस्याएं भी बनी हुई है इस समस्याओं का क्षेत्रीय अवर अभियंता समाधान करना तो दूर सूनना तक पसन्द नहीं करतें है। कई ममलों के शिकायत के लिये तो उनके सीयूजी नम्बर पर फोन तक नहीं रिसीव होता है।

ओलन्दगंज तिराहा के समीप मिठाई के दुकान के पास जर्जज अवस्था में पड़े बिजली बॉक्स।