Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरबदलापुर बस स्टेशन से बसों का संचालन किया जाए शुरु

बदलापुर बस स्टेशन से बसों का संचालन किया जाए शुरु

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने नवनिर्मित बदलापुर बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टेशन के लोर्कापण का कार्य पूर्ण मिला, इसके पश्चात भी अभी तक बस स्टेशन से बसों का संचालन नही हो रहा है। जिसपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टेशन इंचार्ज को निर्देशित किया कि बस स्टेशन को क्रियाशील करते हुए शीघ्र बसों का संचालन शुरु किया जाए, जिससे यात्रीगण सुगमतापूवर्क यात्रा कर सके। जिलाधिकारी ने कहा कि बदलापुर के इस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बस स्टेशन का लोकार्पण हो चुका है किंतु संचालन नहीं किया जा रहा है। यह अत्यन्त खेदजनक है, बसों के संचालन के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इसे शीघ्र क्रियाशील किया जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बदलापुर में पीली नदी पर हो रहे खोदाई के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खोदाई के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए वहां मौजूद श्रमिकों, जेसीबी संचालकों के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीली नदी को जीवन्त करने के इस पुनीत कार्य में आप सभी का प्रयास बेहद सराहनीय है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोकलैण्ड चालकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया।