केराकत। केराकत-जौनपुर रेल मार्ग के मुरलीपुर ग्राम रेलवे अण्डरपास के समीप गुरुवार को सुबह लगभग 6:00बजे ईंट से लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक अज्ञात महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। केराकत रेलवे स्टेशन के पश्चिम लगभग 500मीटर की दूरी पर स्थित मुरलीपुर ग्राम में रेलवे अंडरपास के दक्षिण यादव बस्ती के समीप हुई। ट्रैक्टर दुर्घटना में मृत अज्ञात महिला उम्र लगभग 40 से 45वर्ष बताई जाती है। मृतक महिला कहां की थी यह समाचार प्रेषण तक ज्ञात नहीं हो सका है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। केराकत कोतवाली पुलिस ने सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर जांचों उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हेतु जौनपुर भेज दिया।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
ट्रैक्टर ने अज्ञात महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत

Previous article

