जौनपुर धारा,जौनपुर। फिट इण्डिया मिशन के अंतर्गत इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर तीन जून-2025 को खिलाड़ियों द्वारा साईकिल रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह भाजपा नेता, गौरव सिंह भाजपा मीडिया प्रभारी, जयशंकर यादव युवा भाजपा नेता व अनिल यादव, शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे। क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं अभिषेक सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम के प्रशिक्षक राजकुमार यादव, कन्हैया सिंह यादव, कृष्ण कुमार यादव, अमरजीत यादव व दिलीप कुमार उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षक अशोक कुमार सोनकर द्वारा कबीरूद्दीनपुर, बिथार में भी साईकिल रैली का आयोजन किया गया। फिट इण्डिया के अन्तर्गत खेलो इण्डिया की ओर से साइकिल रैली का आयोजन आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो। कम से कम सप्ताह में एक दिन पेट्रोल व डीजल की गाड़ियों को छोड़कर साइकिल का प्रयोग करें। इससे आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रख सकते हैं तथा देश के ईंधन की बचत करने के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
फिट इंडिया मिशन के तहत साईकिल रैली का आयोजन

Previous article
Next article

