जौनपुर धारा,खुटहन। तिसौली गांव निवासी व अपहरण व फिरौती के मामले में वांछित चल रहे आरोपित के घर मंगलवार को लखनऊ व खुटहन पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव में मुनादी कराकर उसके घर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया है। गांव निवासी संजय के खिलाफ अयोध्या जिले के थाना बाबा बाजार क्षेत्र के अमराई गांव निवासी कर्मवीर सिंह ने लखनऊ जिले के चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि संजय और उसके कुछ साथी गत वर्ष उसका घर से अपहरण कर उसे लखनऊ ले जाकर बंधक बना लिये। उसके स्वजनों से डेढ़ लाख फिरौती भी लिए हैं। मामले में आरोपित संजय नोटिस के बाद भी हाजिर न्यायालय नहीं हुए। न्यायालय के आदेश पर चिनहट थाने से आये उप निरीक्षक मनोज कुमार व स्थानीय थाने के कांस्टेबल विपिन जयसवाल और अजय गौड़ ने नोटिस चस्पा कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गांव में मुनादी कराकर पुलिस ने चस्पा किया कुर्की की नोटिस


