जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के बरजी गांव से बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र के तथाकथित चिकित्सक सुनील राजभर की लाश घर के सामने लटकता मिला। इस घटना में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, जबकी अत्महत्या की बात भी सामने आ रही है। असल सच्चाई पुलिस की जांच के बाद ही सामने आयेगा। शुक्रवार की सुबह युवक का उसके ही गेट पर खंभे में गमछा के सहारे बधा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस को स्वजन शव लेने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बरजी ग्राम में गांव निवासी सुनील राजभर 25 साल जो गांव में एक चिकित्सक के रूप में कार्य करते थे। सुबह उसके ही अर्ध निर्मित गेट के पिलर से एक गमछा के सहारे शव लटका पाया गया जिसकी सूचना पुलिस को दिया गया। पुलिस के पहुंचने के बाद स्वजन शव देने से इनकार कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पोस्टमार्टम हेतु शव दो थानों की पुलिस ने कब्जे में लिया। स्वजन के अनुसार उक्त को किसी ने रात्रि बारह बजे काल करके बुलाया था लेकिन वापस नहीं आए और हत्या कर यहां शव लटका दिया गया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार सुबह शव मिला प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गला कसा गया है। घटना की सूचना मिलते ही खेतासर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
फंदे के सहारे लटकता मिला डॉक्टर की लाश, हत्या की आशंका
Previous article
Next article

