― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रेक्षक ने किया कजगांव व जफराबाद के बूथों का निरीक्षण

प्रेक्षक ने किया कजगांव व जफराबाद के बूथों का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना को लेकर रविवार को चुनाव आयोग के प्रेक्षक ने रविवार को नगर पंचायत कजगांव तथा जफराबाद का निरीक्षण किया।

चुनाव प्रेक्षक पहले जफराबाद के केपी पांडेय इंटर कालेज तथा उसके बाद प्राथमिक विद्यालय पर बनाये गए बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पर कस्बे के सम्भ्रांत लोगों से चुनाव को लेकर चर्चा किया। उन्होंने लोगों से कहाकि वे बिना किसी डर या प्रलोभन के मतदान में हिस्सा लें। किसी भी तरह की गड़बड़ी या कोई दिक्कत मतदान में हो तो उसकी सूचना मुझे या पुलिस को निडर होकर दें। इसके बाद प्रेक्षक नगर पंचायत कजगांव के श्री रामनिरंजन इंटर कालेज बूथ पर गए वहां पर उन्होंने मतदान को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। उनके साथ थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, चौकी प्रभारी आशीष पांडेय आदि मय फोर्स रहे।

Share Now...