Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकुकिंग कम्पटीशन में बच्चों ने दिखाया हुनर

कुकिंग कम्पटीशन में बच्चों ने दिखाया हुनर

जौनपुर धारा,केराकत। विकासखण्ड मुफ्तीगंज क्षेत्र अन्तर्गत देवकली गांव के कम्पोजिट स्कूल में सोमवार को ‘नो बैग-डे’ के अवसर आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत कुकिंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा-4 और 5 के बच्चों द्वारा अपने पाक कला के हुनर का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एंजल, जान्हवी और आफिया द्वारा सैंडविच तथा सेवपूरी, प्रिंसी, अनुष्का, प्रिया, अंशिका और रिफत द्वारा साबूदाना वड़ा, जीशान, कार्तिक, आदित्य और नितेश द्वारा पकौड़ी, अंशिका, अनन्या, अदिति, तृप्ति और सौम्या द्वारा सूजी का हलवा, अंश, पीयूष, रुद्र और सूरज द्वारा कॉफ़ी, श्याम, आयुष, आर्यन और सौरभ द्वारा चाय, नाजरीन, पलक और वैष्णवी ने पानी-पूरी, श्रुष्टि, अनिता और शिवांगी ने पोहा और कृति, आकृति, सौम्या, स्वाति, वंशिका और क्रींजल ने मोमोज़ जैसे व्यंजन बनाये। इस दौरान मौजदू ाfशक्षक प्रतिभा,रीना देवी,कामायनी तिवारी,कमलेश खटवानी,मो.शाहिद, आलोक द्वारा बच्चों की देखरेख एवं उचित मार्गदर्शन किया गया ।