Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा का आयोजन

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को लोक जनसेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा श्रीराम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा व रथयात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनन्जय सिंह, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व भाजपा नेता विवेक सेठ ‘मोनू’ व हिन्दू भगवा वाहिनी महिला प्रकोष्ट की प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह रहेंगे।

शोभायात्रा का शुभारंभ भण्डारी पुलिस चौकी से सुबह 11 बजे से किया जायेगा। शोभायात्रा के पूर्व महाआरती आरती पूजन किया जायेगा तथा यात्रा के पश्चात महाआरती का आयोजन समापन स्थल बीआरपी कॉलेज के निकट हनुमान मन्दिर पर किया जायेगा, साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक संस्थाध्यक्ष अक्षय कुमार ने बताया कि उक्त अवसर पर पूजन पाठ 56 भोग, सुन्दरकाण्ड का भी आयोजन किया गया है। उन्होने नगर वासियों से अपील किया है  कि लोग अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम में भाग लें व सफल बनायें।