Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनिकाली गईं भव्य शोभायात्रा, रामधुन पर खूब थिरके पूर्व विधायक

निकाली गईं भव्य शोभायात्रा, रामधुन पर खूब थिरके पूर्व विधायक

जौनपुर धारा, केराकत। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के एक दिवस पूर्व बरइछ, मोढ़ेला से भगवान रामजी की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा रामभक्तों के द्वारा निकाली गईं। यात्रा का संयोजन दिनेश पांडेय उर्फ दीन्नु एवं उनके साथियों नें किया था। श्रीराम भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा था। यात्रा में श्रीराम के नारे का जयघोष करते हुए सभी रामभक्त यात्रा में अपना-अपना सहयोग प्रदान किए। शोभायात्रा में निकाली गई झांकी वालें रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण एवं हनुमान की झांकी देखते बन रही थी। यात्रा का शुभारंभ केराकत विधानसभा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी ध्रुव कुमार सिंह, अजय प्रकाश सिंह उर्फ केदडीद एवं बीना सिंह रघुवंशी ने किया। आगे यात्रा चली तो मुफ्तीगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख विनय प्रकाश सिंह, उषा किरण, परमहंस सिंह, प्रवीण, बबलू सिंह, भाजपा थानागद्दी मंडल के अध्यक्ष रामसमुझ निषाद सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के मीडिया प्रभारी गौतम मिश्र गोलू ने बताया कि जब यात्रा चंदवक बाजार में पहुंची तो राम भक्तों के अंदर उमड़े हुए उत्साह को देखकर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी भी अपने आप को रोक नहीं पाए और श्रीराम के धुन पर रामभक्तों के साथ खूब थिरके और तालियां बजा कर उनका उत्साह वर्धन किया। चंदवक थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे।