Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरप्रधानाध्यापक पर लगा छात्र को जमीन पर घसीट कर मारने का आरोप

प्रधानाध्यापक पर लगा छात्र को जमीन पर घसीट कर मारने का आरोप

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फत्तुपुर गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्र ने पिटाई का आरोप लगाया। छात्र की मां ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में फत्तुपुर गांव निवासी निर्मला पत्नी राजेश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका लड़का सक्षम विद्यालय में पढ़ने गया था जहां प्रधानाध्यापक राम सिंह ने उसके  लड़के को लात घूसों से बुरी तरह मारा और गर्दन भी दबाया तथा जमीन पर घसीट कर मारा जिससे उसका कपड़ा फट गया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।