Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित सफाई कर्मियों को किया...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

जौनपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभान्वित सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। यह योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती, स्वच्छ और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा बिजली बिल के आर्थिक भार को कम करना है। योजना के तहत नागरिक अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर लगभग 300यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, यदि सोलर पैनल से आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन होता है तो उसे विद्युत ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है। सोलर पैनल की स्थापना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। इसी क्रम में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मी श्याम सुन्दर लाल (ग्राम पंचायत लेदुवा), शशिकांत (ग्राम पंचायत चांदपुर) तथा श्रीमती प्रभावती पाल (ग्राम पंचायत सराय रायचंद), विकासखंड सिकरारा द्वारा अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर योजना का लाभ लिया जा रहा है। इन सफाई कर्मियों ने न केवल स्वयं योजना से लाभ प्राप्त किया है, बल्कि अपने क्षेत्र के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस सराहनीय प्रयास के लिए मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।