Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद में दबंगों का हमला

जमीनी विवाद में दबंगों का हमला

  • दो घायल बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर, तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पताहना गांव में होली के दिन जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पताहना गांव निवासी महेंद्र यादव का जमीन से जुड़ा विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि होली के दिन दोपहर में लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने लाठी, डंडा और सरिया से हमला कर दिया। इस हमले में महेंद्र यादव, प्रकाश यादव समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में कराया गया। इलाज के दौरान महेंद्र यादव और प्रकाश यादव की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर, कार और बाइक में भी तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पन्नालाल गुप्ता, विशाल गुप्ता और निलेश बिंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल बताया जा रहा है।