Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री के मन की बात को लोगों ने सुना

प्रधानमंत्री के मन की बात को लोगों ने सुना

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना। नगर के एक पैलेस में सांसद बीपी सरोज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपीसोड सुना। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव बामी में ग्राम प्रधान सरोज सिंह के आवास पर रविवार को ग्रामीणों और भाजपा के बूथ स्तरीय पदाधिकारियों ने मन की बात कार्यक्रम का सौवां एपिसोड आकाशवाणी के माध्यम से सुना। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम मेरे लिए देश में अच्छा कार्य करने वाले लोगों की प्रशंसा के माध्यम से पूजा करने के समान है जिस किसी भी विषय की चर्चा इस कार्यक्रम में हुई वह जन आंदोलन बन गया। आज के कार्यक्रम में उन्होंने हरियाणा के सुनील जगनाल के सेल्फी विद डाटर अभियान से हरियाणा के लिंगानुपात में सुधार की चर्चा की। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पेंसिल स्लेट, छत्तीसगढ़ की महिलाओं के स्वच्छता अभियान, तमिलनाडु की आदिवासी महिलाओं के टेराकोटा कप बनाने, मेक इन इंडिया प्रोडक्ट तथा सांस्कृतिक संरक्षण की बात की। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी, गंगा सिंह, विनोद सरोज, गिरजा सरोज, राजेश सिंह, कमलेश सिंह, प्रधान पति शैलेंद्र सिंह, रामलगन पाल, राकेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, संजीव सिंह, अमित तिवारी, श्याम लाल पाल सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।