जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी एक युवक के सूडान से घर वापसी पर परिवार में खुशी छा गई। परिवार के लोग सरकार की पहल पर कृतज्ञता जाहिर की। उक्त गांव निवासी युवक राकेश कुमार पुत्र मनीराम आठ माह पूर्व रोजी रोटी के सिलसिले में सूडान गया हुआ था, जहां वह पलम्बरिंग का काम करता था। वहां युद्ध होने के कारण अन्य भारतीयों के साथ वह भी घर वापसी की राह देख रहा था। इधर परिवार वालों को उसकी चिन्ता अलग ही सता रही थी, पर सरकार की पहल पर वह सकुशल रविवार को अपने परिवार के बीच पहुंच गया। सकुशल वापसी पर परिवार में खुशी का ठिकाना न रहा। पत्नी प्रमिला अपने सुहाग के सकुशल अपने बीच वापसी पाकर भारत सरकार के प्रति कृतज्ञता जाहिर की।
― Advertisement ―
श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया
श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
सूडान से घर वापसी पर परिवार में छाई खुशी

Previous article
Next article

