― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रविवार को गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।. बताया जाता है कि रविवार को थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी 30 वर्षीय युवक चन्द्रशेखर पुत्र मनीराम गौतम अपने घर से कूड़े को लेकर फेंकने के लिए जा रहा था कि आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम सा मच गया। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। मृतक लगभग एक वर्षीय पुत्री का पिता भी था। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Share Now...