Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरप्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने पदाधिकारियों में भरा जोश

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने पदाधिकारियों में भरा जोश

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा एवं क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे। अभियानों व कार्यक्रमों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कहा कि आजादी के बाद लम्बे अरसे तक कांग्रेस और अन्य दलों ने अनुसूचित वर्ग के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। लेकिन अनुसूचित वर्ग के लोगों के विकास और इनके कल्याण के लिए कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अनुसूचित वर्ग के लोगों को मिल रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ अनुसूचित वर्ग के कल्याण और उनके विकास के लिए भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल, संतोष पटेल, अभिषेक रावत, अजय सरोज, निखिल सोनकर, अवधेश सोनकर एवं मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।