जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अभियोजन कार्यों के स्पीडी ट्रायल तथा राजस्व, पॉक्सो आदि से संबंधित वादों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा गत माह में दायर मामलों, डिस्पोज्ड मामले सहित इसकी पेंडेंसी एवं कारण तथा न्यायालयों में निर्णित व विचाराधीन मुकदमों, पॉक्सो से सम्बन्धित मुकदमों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जितने भी मामले राजस्व तथा पॉक्सो से जुड़े हुए हैं उन्हें प्राथमिकता पर रखकर उनको डिस्पोज कराये जाए। इस सम्बंध में विधि पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही सभी लंबित वादों के निष्पादन के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.एवं रा.) राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, एसपी सिटी बृजेश कुमार, उपजिलाधिकारीगण सहित समस्त विधि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Previous article
Next article

