― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रत्याशी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

प्रत्याशी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के वार्ड नं 15 बैंक रोड सभासद प्रत्याशी रंजना दुबे के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन मुंगराबादशाहपुर चुनाव प्रभारी हौशिला प्रसाद पाठक ने किया। भाजपा सभासद उम्मीदवार रंजना दुबे ने कहा कि अपने वार्ड के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनको लाभ दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पा शुक्ला, राजकुमार जायसवाल पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री रंजीत गुप्ता, विहिप जिला मंत्री विश्वम्भर दुबे, आनंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...