जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को शाही किला स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष प्रत्याशी चित्रलेखा ने प्रेसवार्ता के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के उपलब्धियों को गिनवाते हुए जनता को हर हाल में लाभ पहुँचाना अपनी प्रथम प्राथमिकता बताया। उन्होने बताया कि चुनाव जितने के बाद पार्टी का लक्ष्य आमजनों तक हाउस टैक्स हाफ, वॉटर टैक्स माफ, महिला हेल्पलाइन, जगह-जगह पिंक महिला शौचालय, दिव्यांग जनो के लिए प्रमुख मार्गों पर विशेष शौचालय, नगर को शुद्ध पेय जल के सप्लाई, बड़े चौराहों पर मेगा हाईमास्ट लाइट, सीसीटीवी कैमरा युक्त स्वचालित ट्रैफिक लाइट, प्रमुख चौराहों पर वॉटर कूलर, कूड़ों के निस्तारण हेतु सॉलिड वेस्ट डम्पिंग सेंटर सहित कुल 21 योजनाओं लाभ पहुँचाने का कार्य किया जाना है। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष सूर्य नरायण सिंह ‘मुन्ना’ सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
चुनाव में जीत मिली तो आमजनों को मिलेगा लाभ : चित्रलेखा सिंह

Previous article

