जौनपुर धारा, बदलापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार की दोपहर में जारी हुआ। रिजल्ट देखकर जौनपुर के मेधावी खुशी से उछल पड़े। सभी के परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। कोचिंग क्लासेस में भी टॉपरों को बधाई देने का सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो गया। बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार मे संचालित तिवारी कोचिंग क्लासेस के बच्चों ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा मे परचम फहराया। हाईस्कूल की परीक्षा मे प्रांजल यादव 91प्रति, श्रेया यादव 91प्रति व नित्या तिवारी 86प्रति अंक हासिल किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा मे रागिनी प्रजापति 89प्रति, शिवांगी तिवारी 87प्रति व खुशी पाठक 83प्रति अंक हासिल किया। कोचिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज तिवारी एवं डायरेक्टर बृजेश तिवारी ने बोर्ड परीक्षा मे अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओ को बधाई दी।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
तिवारी कोचिंग क्लासेस का बोर्ड परीक्षा में दबदबा रहा कायम
Previous article
Next article

