Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरप्रकाशित समाचार पर सिपाह जेई ने रखा अपना पक्ष

प्रकाशित समाचार पर सिपाह जेई ने रखा अपना पक्ष

  • लोगों के साथ उचित व्यवहार ही है समाचार पत्र की प्राथमिकता

जौनपुर धारा, जौनपुर। इन दिनों प्रदेश भर में ओटीएस योजना पूरे शहर में चल रही है। कई क्षेत्र से अधिकारियों के नदारत रहने की सूचना भी प्राप्त हो रही है। सरकार से निर्देश जारी है कि उक्त योजना के अन्तर्गत जिले के अधिकारी अपने क्षेत्र के हर घर पहुँचने के तर्ज पर लोगों को योजनाओं का लाभ बताने व बकाया राशि छूट के साथ जमा कराने लक्ष्य दिया है। लगातार अधिकारियों के फील्ड व कार्यालय से गायब होने की सूचना पर समाचार पत्र के प्रतिनिधि ने जौनपुर के दो कार्यालयों को खंगाला और सच्चाई के आधार पर खबर प्रकाशित किया था।

खबर प्रकाशन के बाद अवर अभियंता द्वारा भेजी गई छायाचित्र

जिसमें क्षेत्र की एक फोटो भी प्रकाशित की गई थी जो सिपाह क्षेत्र के एक सूत्र से प्राप्त हुई। जिसमें चेकिंग के दौरान अवर अभियंता को क्षेत्र में नदारत बताया गया था। वहीं खबर प्रकाशित होने के बाद सिपाह अवर अभियंता के तरफ अपना पक्ष रखते हुऐ वही फोटो प्रस्तुत की गई जिसमें अवर अभियंता भी स्थल पर मौजूद पाये गये। जिससे यह प्रतीत होता है कि फोटो को प्रायोजित तरीके से समाचार पत्र के पास प्रस्तुत किया गया था।

खबर के साथ प्रकाशित छायाचित्र

बता दें की उपरोक्त एक फोटो सही है या गलत इसकी पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता लेकिन यह समाचार इस आशय से प्रकाशित किया जा रहा है कि लोगों का विश्वास समाचार पत्र पूर्व की भांति ही बना रहे। क्योकिं समाचार पत्र का एकमात्र लक्ष्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना और जनसमस्या को प्रकाशित कर शासन-प्रशासन तक पहुँचाना है न किसी प्रकार की भ्रामकता पैâलाना है। उक्त फोटो के अलावा समाचार पत्र में प्रकाशित एक-एक वाक्य सत्य है। समाचार पत्र उक्त फोटो की गहनता से सच्चाई जानने का प्रत्यत्न कर रहा है। जिसका समाचार भी जल्द ही प्रकाशित किया जायेगा।