Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरनिष्पादन समिति की बैठक सम्पन्न

निष्पादन समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण दिल्ली के अनुपालन में जिलाधिकारी अनुज कुमार के निर्देश के क्रम पर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में निष्पादन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी उ.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डॉ.एस.सी.शुक्ला ने अवगत कराया कि एनजीटी द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में गंगा नदी की सहायक नदी वरूणा नदी की बहाली एवं कायाकल्प किया जाना है। प्रभागीय वनाधिकारी प्रवीन खरे ने बताया कि बसुही नदी के बन्ध पर 18000 पौधो का पौध रोपण किया गया है इसके अलावा इसके अन्य भाग पर डि-सिल्टिंग का कार्य सिचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है। बसुही नदी के जिसके समतलीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार कर बजट की मांग जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरान्त शीघ्र शासन को प्रेषित करें। वरुणा नदी और बसुही नदी के मिलान खण्ड के 100 मीटर पूर्व बसुही नदी में कंस्ट्रक्टेड वैट लैण्ड के लिए आकलन तैयार कर बजट हेतु एनएमसीजी को तत्काल प्रेषित करें। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता सिचाई खण्ड जौनपुर, सेनेटरी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।