Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेसीआई चेतना ने आयोजित की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

जेसीआई चेतना ने आयोजित की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई इंडिया द्वारा आयोजित पूरे भारत में सोमवार को राष्ट्रीय स्तर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पूरे भारत से लगभग 2 लाख बच्चों ने भाग लिया। इसी क्रम में शहर से जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष सोनी जायसवाल के निर्देशन में मीना रिजवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की बालिकाओं के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। स्कूल की प्रधानाचार्य तहसीम फातिमा ने संस्था के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से बालिकाओं में मानसिक विकास तेजी से विकसित होते हैं। सोनी जायसवाल ने बच्चों को परीक्षा देने के नियम के बारे में विस्तृत रूप से बताया। यह परीक्षा नई शिक्षा नीति के तहत ओएमआर आंसर शीट के द्वारा कराई जा रही है जिसमें जेसीआई इंडिया से प्रथम पुरस्कार रूपये 40000 से लेकर रूपये 4000 तक जीतने का सुनहरा मौका भी है और साथ में जेसीआई द्वारा एवार्ड भी दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा देने वाले सभी बच्चों को जेसीआई संस्था द्वारा सर्टिफिकेट से सम्मानित भी किया जा रहा है। लगभग 100 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में कार्यक्रम संयोजक निशा सिंघानिया, अनीता गुप्ता, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, शारदा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मुक्ता कुशवाहा, अनवर फातिमा, प्रीति, सहाना का विशेष योगदान रहा।