Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपोर्टल पर आवेदन की अन्तिम तिथि 2 अगस्त

पोर्टल पर आवेदन की अन्तिम तिथि 2 अगस्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। उप क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न खेलों तीरन्दाजी, टेबुल-टेनिस, तलवारबाजी, जिम्नास्टिक, ताइक्वाण्डो, तैराकी, बास्केटबाल, भारोत्तोलन, बाक्सिंग, क्रिकेट, स्क्वैश, शूटिंग, रोइंग, कराटे, साफ्ट टेनिस, बैडमिण्टन, जूडो एवं लॉन टेनिस में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के रिक्तों पदों जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता फर्मो को प्रशिक्षकों के चयन हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम रिक्तियां पोर्टल पर 26जुलाई से प्रदर्शित होंगी तथा पोर्टल पर आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 2 अगस्त है। पात्र अभ्यर्थी जो उक्त पदों पर कार्य करने के इच्छुक हैं वे अविलम्ब अपना आवेदन आंनलाइन पोर्टल पर कर लें ताकि चयन प्रक्रिया के दौरान उनको सम्बन्धित फर्म द्वारा निर्धारित तिथि पर बुलाया जा सके।