― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविधायक के प्रयास से बढ़ी ट्रांसफार्मर की क्षमता

विधायक के प्रयास से बढ़ी ट्रांसफार्मर की क्षमता

  • गायत्रीनगर बाजारवासियों ने विधायक रमेश सिंह को दी बधाई

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय क्षेत्र के गायत्रीनगर बाजार स्थित गैस ऐजेंसी के पास लगे 100केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि करते हुए 250केवीए की उच्च क्षमता वाला नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया है। विधायक रमेश सिंह के अथक प्रयास की बाजारवासियों ने सराहना की तथा उन्हें बधाई दी। गायत्रीनगर बाजार पहुचे विधायक रमेश सिंह का लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने नए लगे ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया और बोले शाहगंज विधानसभा में जितने भी निम्न क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर है उनकी क्षमता में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए वह  माननीय ऊर्जा मन्त्री को पत्र लिखकर उन्हें अवगत करा चुके है। अतिशीघ्र ही इन सभी ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि करा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि उक्त बाजार में लगा 100केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण आए दिन फूंक जाता था। जिसके कारण उपभोक्ता उमस भरी भीषण गर्मी में बेहाल हो जा रहे थे। इंटरनेट न चलने के कारण बैंककर्मी सहित उपभोक्ता भी परेशान थे। बाजारवासी तथा ग्रामीण उपभोक्ता लगातार ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर विधायक रमेश सिंह ने ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा से वार्ता कर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि करवा दिया। गांव के सेवानृवित्त शिक्षक उदयभान सिंह, राजेश कुमार सिंह, तालुकदार सिंह, जय सिंह, कृष्ण लाल, क्षत्रपाल सिंह, विजय तिवारी आदि लोगों ने विधायक रमेश सिंह के प्रयास की सराहना की और कहा उच्च क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगने की वजह से लोगों को अब बिना रुकावट के बिजली मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Share Now...