Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपैरामेडिकल कॉलेज में लिया स्वास्थ्य सेवा का संकल्प

पैरामेडिकल कॉलेज में लिया स्वास्थ्य सेवा का संकल्प

जौनपुर धारा,जौनपुर। अवध पैरामेडिकल कॉलेज परिसर पंचहटिया में सोमवार को नर्सेज-डे के अवसर पर लैंप लाइटिंग और कैपेंगि सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सीएमओ डॉ.रामअवध यादव और प्रधानाचार्य डा.शकुन्तला आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज डा.बीना त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान संयुक्त रुप से सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने प्रोफेशन के प्रति संवेदनशील एवं ईमानदार रहेगे। शपथ ली कि मरीज की सेवा नि:स्वार्थ भाव से बिना किसी भेदभाव से करेंगे। यह कार्यक्रम फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। कॉलेज के निदेशक अखिलेश सिंह ने बच्चों व उनके अभिभावको सहित सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।