जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसेवां गांव में एक युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को छुड़ाने के लिए उसका भाई देवकली बाजार में पुलिस टीम से भिड़ गया, तथा सिपाहियों से हाथापाई की। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पुलिस ने बूथ में बंद किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी और आरोपी के भाई पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 18वर्षीय पुत्री को एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसने घर में घुसकर गाली-गलौच और मारपीट की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले जा रही थी। पुलिस देवकली बाजार पहुंची तभी आरोपी का भाई जेम्स मरवीन निकिल्स मौके पर पहुंच गया और वहां मौजूद सिपाहियों से भिड़ गया। पुलिस व लोगों के सहयोग से उसे पकड़ कर देवकली पुलिस बूथ में बंद किया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और उत्पात मचाने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि देवकली बाजार में पुलिस से हाथापाई हुई थी। छेड़खानी के आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
छेड़खानी के आरोप में पकडे गये भाई को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ा युवक, दोनों गिरफ्तार

Previous article
Next article

