Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपेड़ काटने के दौरान लगा भीषण जाम

पेड़ काटने के दौरान लगा भीषण जाम

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय चौराहे के पास नाली निर्माण के लिए बाधा बने यूकेलिप्टस का पेड़ मंगलवार को काटने के दौरान भीषण जाम लग गया। पेड़ की छंटाई करने के लगभग आधा घण्टे बाद जाम खत्म हुआ। इस दौरान जौनपुर-शाहगंज, खुटहन और दीदारगंज मार्ग अवरुद्ध रहा। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत के पोस्ट आफिस मोहल्ला में सड़क के किनारे नाली निर्माण हो रहा है। नाली के बीचो बीच एक विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ निर्माण कार्य में बाधा बन रहा था। जिसे हटाने के लिए सुबह पेड़ की कटाई हो रही थी। इस दौरान राहगीरों की सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद से वाहनों और राहगीरों को पेड़ कटने तक रोक दिया गया। जिससे सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पेड़ की टहनियों की कटाई होने के बाद यातायात चालू किया गया।