जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करने वाले आरोपित को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व 16 सितंबर की रात झांसेपुर निवासी इंद्रसेन बिंद पुत्र छविराज बिंद एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध अपहरण और पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। आरोपित युवक को किशोरी के साथ प्रयागराज में रहने की सूचना मिली। चार दिन पहले पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की तो मौके से किशोरी बरामद हुई। आरोपित युवक इंद्रसेन कहीं चला गया था। सोमवार को वह अपने कमरे पर सामान लेने पहुंचा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल सुनील यादव शामिल रहे।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
अपहरण व पाक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

Previous article
Next article

