Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ में समर कैंप का आयोजन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ में समर कैंप का आयोजन

जौनपुर धारा,बदलापुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ में समर कैंप का आयोजन 21 मई से 10जून तक किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में प्रतिदिन सुबह 7बजे से 10बजे तक चलने वाले इस कैंप में बच्चों को उनकी रुचियों के अनुसार खेलकूद, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा नैतिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक आनंदमय वातावरण प्रदान करना है। इस दौरान विभाग द्वारा बच्चों के लिए मौसमी फल, चना, गुड़ एवं ग्लूकोज बिस्कुट आदि की व्यवस्था की गई है। खण्ड शिक्षा अधिकारी बदलापुर अरविंद कुमार पांडे कैंप की सतत मॉनीटरिंग कर रहे हैं और सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं। पूर्व एआरपी राजभारत मिश्र द्वारा बच्चों को वृक्षासन कराया गया और इसके लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवर अब्बास खान, अनुदेशक राकेश कुमार सिंह, शशिकला यादव, आशुतोष प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहें।