― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरअराजक तत्वों ने पंचर की दुकान में लगाई आग, हजारों का नुकसान

अराजक तत्वों ने पंचर की दुकान में लगाई आग, हजारों का नुकसान

जौनपुर धारा,महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के लमहन गांव में स्थित एक पंचर दुकान में बीती रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे दुकान में रखा लगभग 25 से 30हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यह दुकान विजयनाथ गुप्ता की थी, जो प्राथमिक विद्यालय के पास गुमटी में दुकान चलाते थे। घटना रात करीब 3बजे की है, जब गांव के कुछ लोग बारात से लौटते समय आग की लपटें देखे और दुकान मालिक को सूचना दी। पुलिस को 112नंबर पर सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।

Share Now...