Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपूर्व कुलपति के निधन पर अधिवक्ताओं ने की शोकसभा

पूर्व कुलपति के निधन पर अधिवक्ताओं ने की शोकसभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ प्रांगण में जनपद के गौरव स्व. डॉक्टर कीर्ति सिंह पूर्व वाइस चांसलर के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल देव सिंह की अध्यक्षता में हुई। शोक सभा में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, जगत नारायण तिवारी आदि वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उपस्थित सभी सम्मानित अधिवक्ताओं ने स्व. सिंह को जनपद का गौरव बताते हुए कहा कि श्री सिंह तीन बार कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय को चलाने में अपना योगदान दिए। मुख्य रूप से डॉक्टर फैजाबाद से कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कराने में कुलपति के रूप में उनके विकास में अपना योगदान प्रदान किया। स्वर्गीय सिंह प्रतिभा के धनी व कार्य मुक्त होने पर जिस तरीके से जनहित का कार्य किया। उसके लिए वह सदैव भी याद किए जाएंगे। उनके निधन से समस्त शैक्षणिक बौद्धिक संस्थाएं स्तब्ध हैं, उसकी पूर्ति किया जाना संभव नहीं है। अंत में सभी अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर कि उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। श्री सिंह अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए सदैव याद किए जाएंगे। बैठक में मुख्य रुप से घनश्याम सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, राधेश्याम दुबे, राकेश सिंह, बृजेश सिंह, हर्ष कुमार पांडे, सत्यवीर सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।  पूर्व महमंत्री आनंद मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।