Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस ने रोका 16 वर्षीय नाबालिग की 40 वर्षीय अधेड से हो...

पुलिस ने रोका 16 वर्षीय नाबालिग की 40 वर्षीय अधेड से हो रही शादी को

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मैहर देवी मंदिर पर 16वर्षीय एक लड़की से 40वर्षीय व्यक्ति की शादी होने से रोक दिया है। शुक्रवार दोपहर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा नौकरी निवासी ने अपने 16वर्षी नाबालिक पुत्री का विवाह नईगंज निवासी एक गौतम परिवार में करने जा रहा था। शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय लड़की की नजर दूल्हे पर पड़ गई। उसने देखा कि दूल्हे की उम्र लगभग 40 वर्ष से अधिक है और वह शादी का विरोध करना शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजीव मल्ल सिपाहियों के साथ जैसे मौके पर पहुंच गये। पुलिस को देखकर लड़की को जैसे ताकत मिल गई हो और उसने शादी से सीधे इंकार कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई जहां दोनों ने अपने-अपने सामानों की वापसी कर लिया और अपने घरों को चले गए। फिलहाल यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। वही सूत्रों की माने तो लड़की का पिता शराबी किस्म का व्यक्ति है और उसने अच्छी खासी रकम लेकर अपनी नाबालिक पुत्री का विवाह अधिक उम्र के व्यक्ति से करने जा रहा था। लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने दोनों पक्षों के मनसूबे पर पानी फेर दिया है।