― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर...

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

  • घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय से ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग खानपुर अकबरपुर में जौनपुर की तरफ से घर आ रहे बाइक सवार दो व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से एक की मौके पर दर्द मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुड़ गई। बता दें की सिद्दीकपुर गांव निवासी रामचेत यादव 55वर्ष पुत्र जयराम यादव भतीजा रितिक यादव 20वर्ष पुत्र दयाशंकर यादव शनिवार की सुबह अपनी बहन के घर पलटूपुर चोरवा रामपुर से द्वार करके घर आ रहे थे कि खानपुर अकबरपुर पहुंचते ही जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का दे दिया और ट्रक की चपेट में आने से रामचेत यादव की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई और उनका भतीजा रितिक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया हालत गंभीर देखते ही चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतक के दो लड़के सचिन यादव 25वर्ष और सौरव यादव 20वर्ष बड़ी बेटी प्रीति यादव की शादी 4 वर्ष पूर्व हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुड़ गई। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है और ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार है। जांच पड़ताल की जा रही है।

पिता की मौत पर दोनों बेटे अहमदाबाद से घर के लिए हुए रवाना

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शनिवार की दोपहर जौनपुर शाहगंज मार्ग खानपुर अकबरपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं मृतक रामचरित यादव की मौत की खबर उनके लडको को लगते ही अहमदाबाद से घर के लिए रवाना हो गए वही मृतक की पत्नी बेटी का रो रो के बुरा हाल है।

Share Now...