Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस ने तीन वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

  • दो बाइक व एक इंजन बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार व बक्शा थाने की पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को धर दबोचा। इनके पास से चोरी की दो बाइक व एक बाइक का इंजन बरामद हुआ है। लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी, निरीक्षक (क्राइम) जय प्रकाश यादव व सिविल लाइन चौकी प्रभारी गिरीश मिश्रा पुलिस जवानों के साथ मड़ियाहूं रोड पर सिटी स्टेशन के पास स्थित पारिवारिक ढाबा के सामने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार सवार दो संदिग्ध दिखे। रुकने का संकेत देने पर बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया। आरोपित वैदुल्ला उर्फ राजू निवासी शबानो रोड कस्बा फूलपुर जिला आजमगढ़ व संदीप कुमार निवासी जेठपुरा सरायख्वाजा मांगे जाने पर बाइक के कागजात दिखा नहीं सके। उनके पास से प्लास्टिक के बोरे में एक बाइक का इंजन भी मिला। सख्ती किए जाने पर स्वीकार किया कि बाइक व इंजन चोरी का है जिसे बेचने ले जा रहे थे। वैदुल्ला के विरुद्ध आजमगढ़ व जौनपुर में चार मुकदमे दर्ज हैं। उधर, थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह व उनके सहयोगियों ने वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर शंभूगंज के पास चेकिंग के दौरान विनीत यादव निवासी बसारतपुर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह नंबर बदलकर बाइक चला रहा था।