Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस ने गांजे के साथ दो अभियुक्तों को दबोचा

पुलिस ने गांजे के साथ दो अभियुक्तों को दबोचा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर।  उपनिरीक्षक कमलेश वर्मा मय हमराही सोमवार को पौने 6 बजे गजराजगंज तिराहे पर दो किलो डेढ़ सौ ग्राम नाजायज गांजे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक तिवारी, उपनिरीछक कमलेश वर्मा व हमराही सिपाही अनूप सिंह व संतोष यादव  के साथ जैसे ही गजराजगंज तिराहे पर पहुंचे उसी समय वहाँ पर दो व्यक्ति थैला लिए खड़े थे। बुलाकर जमा तलाशी ली गयी तो थैले में नाजायज गांजा मिला। उन्होंने अपना नाम प्रकाश पुत्र लाल व छग्गु पुत्र नन्हकू ग्राम गोविंदसपुर बताया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।