Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरघर से किताब खरीदने वाराणसी के लिये निकला छात्र लापता

घर से किताब खरीदने वाराणसी के लिये निकला छात्र लापता

जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पसियाही खुर्द से वाराणसी किताब खरीदने के लिए निकला छात्र घर वापस नहीं आया। बताया जाता है कि पसियाही खुर्द निवासी अखिलेश कुमार दुबे का 23 वर्षीय पुत्र आदर्श उर्फ अंकित दुबे वाराणसी क्षेत्र के बाबतपुर सीएट कालेज के पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष का छात्र है। 20 नवम्बर सुबह 8 बजे वह घर से वाराणसी किताब खरीदने के लिये निकला था, जब शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो उठे। घर में पता लगाने पर जब यह जानकारी मिली कि अंकित घर नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश नात रिश्तेदारी तथा अन्य स्थानों में करना शुरू किये। देर शाम तक छात्र का कोई पता नहीं चला तो परिवार वाले इसकी सूचना थाने पर दी। इस प्रकरण में छात्र के दादा सुधाकर दुबे ने 23 नवम्बर को थानाध्यक्ष को छात्र की गुमशुदगी पंजीकृत कराया लेकिन आज तक छात्र का कोई पता नहीं चला। परिवार वाले बराबर खोजबीन में परेशान हैं। माता और पिता का रोते-रोते बुरा हाल है वहीं पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।