Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस द्वारा खाली करायी गई भूमि पर जबरन कर लिया कब्जा

पुलिस द्वारा खाली करायी गई भूमि पर जबरन कर लिया कब्जा

जौनपुर धारा, खुटहन। लवायन गांव में दस दिनों पूर्व अवैध कब्जे की खाली करायी गई भूमि शनिवार को उन्हीं मनबढ़ो ने फिर से बांस बल्ली बांध दोबारा जबरन कब्जा जमा लिया। पानी की कच्ची नाली भी काट दिया। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। इसके पूर्व मनबढ़ो ने पीड़ित किसान की नाली और ट्यूबवेल का कमरा भी ढहा दिया था। उस समय पुलिस मौके पर जाकर अवैध कब्जा हटवा दिया था। गांव निवासी शिवशंकर उपाध्याय का आरोप है कि पड़ोसी गांव अहीर खेतार के एक मनबढ़ परिवार की उसकी चक के बगल चक है। दोनों के बीच से सिंचाई के लिए नाली गई है। आरोप है कि नाली पार करके उसकी एक बिस्वा भूमि मनबढ़ो ने दस दिनों पूर्व बांस बल्ली बांध जबरन कब्जा कर लिया था। उस समय मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध कब्जा हटवा दिया था। शनिवार की सुबह लाठी डंडा लेकर पहुंचे वही मनबढ़ो ने फिर से उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उसे मार पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है।